Thursday, February 24, 2011

हमारी शुरुवात चाहे लड़खड़ाई क्यों ना हो, होसले हमारे हमें मंजिल तक पहुचाएंगे. हम ही है वो जो अपने पहाड़ो से उत्तराखंड को चमकाएंगे.

हमारी शुरुवात चाहे लड़खड़ाई क्यों ना हो,
होसले हमारे हमें मंजिल तक पहुचाएंगे.
हम ही है वो जो अपने पहाड़ो से उत्तराखंड को चमकाएंगे...हिमांशु बिष्ट

पहाड़ का सब्बि आम अर खास लोखूं से एक आग्रह.....

पहाड़ का सब्बि आम अर खास लोखूं से एक आग्रह.....
२०११ कि जनगणना शुरू ह्वेगे। आप थैं जानकारी होली कि जनगणना का प्रपत्र मा एक कालम भाषा कू बि होन्दू। आमतौर पर जनगणना कर्ता ही हमारी भाषा हिन्दी अंकित कर देंदन्....जबकि हमारी मूल भाषा (दूदबोली) गढ़वाली या कुमाऊंनी च।
स्यू एक आग्रह यूं कि भाषा का ये कालम मा अपणी भाषा गढ़वाली या कुमाऊंनी अंकित करावा। ताकि हम देश मा भाषा का स्तर पर अपणी पहचान कायम कर सकां अर अपणी भाषा थैं संविधान कि आठवीं अनुसूची मा स्थान दिलै सकां।
किलै कि आज भी भाषायी आधार पर हमरि पछाण देश मा नगण्य च।
ये रैबार थैं अपणा इष्टमित्रूं, परिचितूं, प्रवासियों तक बि पौछैल्या यन्न बि आग्रह च।
ये भाषा आन्दोलन मा आपकी भागीदारी अपेक्षित च।
जय उत्तराखंड..जय भारत !!

उत्तराखंड के सभी लोगों से एक आग्रह.....
भारत में २०११ की जनगणना शुरू हो चुकी है l आपको जानकारी होगी कि जनगणना के फॉर्म में एक कॉलम भाषा का भी होता है l आमतौर पर जनगणना करने वाले ही हमारी भाषा हिंदी अंकित कर देते हैं....जबकि हमारी मूल भाषा(मातृ-भाषा) गढ़वाली / कुमाऊंनी है l
इसलिए एक आग्रह है कि भाषा के कॉलम में अपनी भाषा गढ़वाली या कुमाऊंनी ही लिखवायें, ताकि हम उत्तराखंडी / उत्तरांचली भाषा के स्तर पर अपनी पहचान बना सकें और अपनी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिला सकें l
क्योंकि आज भी भाषा के आधार पर हमारी पहचान भारत में न के बराबर ही है l
आप लोगों से इस सन्देश को अपने मित्रो, परिचितों और उत्तराखंडी भाई बहनों तक भी पहुँचाने का आग्रह भी करते हैं l
इस भाषा आन्दोलन में आपकी भागीदारी अपेक्षित है l
जय उत्तराखंड..जय भारत !!

बूब जै जवान नाती जे लूल बख्ता तेरी बले ल्ह्यून च्येलेक लैट, ब्वारी बुल्बुली बख्ता तेरी बले ल्ह्यून

बूब जै जवान नाती जे लूल
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून
च्येलेक लैट, ब्वारी बुल्बुली
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून

च्येल कूना मी बाब कै चूटूल
ब्वारी कूने मी सास को कूटूल
भाई कूनो मी भाई को लूटूल
और दुनि कुने रे मी ठूल रे ठूल
जदुक च्याल उदूके चूल
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून
च्येलेक लैट, ब्वारी बुल्बुली
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून

च्याल मारने बाब के लात
और सास जोड़ने ब्वारी हाथ
च्येल ब्वारी नक खिल्खिलात
बुड बुडियाक पड़ो टितात
बाव है गयी घर का ठूल
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून
च्येलेक लैट, ब्वारी बुल्बुली
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून

मुख मे मलाई भिदेर जहर
ओ इजा गोनु मिले पूज को सहर
टीक मे कपाई लाल पील
दिल मे देखो मुसाक बिल
चानी मे चनन और दिल मे दुल
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून
च्येलेक लैट, ब्वारी बुल्बुली
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून

मुस पेटन धान भूष
बिराव पेटन ज्युन मुस
मोटियेल पतव कै चूस
मेस खे बेर मेस खुश
कल्जुगा का भाग खुल
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून
च्येलेक लैट, ब्वारी बुल्बुली
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून

झूठ कै देखि साच डरनी
चोर देख माज्बर डरनी
उज्याव देख अन्यार डरनी
मुस देख बिराव डरनी
मुसक पौथ धरु है ठूल
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून
च्येलेक लैट, ब्वारी बुल्बुली
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून

तराजू भो टूकी मे ल्हें गो
भेसैक भो बोकी मे ल्हें गो
तौल कस्यार दाड़ मे ल्हें गे
ओ इजा घागेरी सुरयाव नाड़ी मे ल्हें गे
माट है गो सुनुको मोल
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून
च्येलेक लैट, ब्वारी बुल्बुली
बख्ता तेरी बले ल्ह्

फैशन रंग मे सौ भर ल्हें गो
लुकुड़ आंग मे पौ भर रे गो
राड़ने ए गे गाव मे आन्गेडी
ओ बाज्यु आन्गेडी मेले भौजी नागेड़ी
आय कि देखो आय देखुल
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून
च्येलेक लैट, ब्वारी बुल्बुली
बख्ता तेरी बले ल्ह्यून

पहाड़ आवा हमरि पर्यटन कि दुकानि खुलिगेन पहाड़ आवा


पहाड़ आवा हमरि पर्यटन कि दुकानि खुलिगेन पहाड़ आवा ............................. हमरि चा कि दुकान्यों मा ‘तू कप- टी’ बोली जावा पहाड़ आवा ................................ हमरा गुमान सिंग रौतेल्लौं डालर. ध्यल्ला, पैसा दे जावा पहाड़ आवा .............................. पहाड़ पर घास लौंदी मनख्यणि कु फ़ोटो खैंचि जावा पहाड़ आवा .............................. देव धामूं मा द्यब्ता हर्चिगेन पांच सितारा जिमी जावा पहाड़ आवा ................................. परर्कीति पर बगच्छट्ट ह्वेकि कचरा गंदगी फ़ोळी जावा पहाड़ आवा ................................. हम लमडि छां बौगि छां रौड़ि छां/ तुम कविलासुं मा घिस्सा- रैड़ि रंगमतु खेलि जावा पहाड़ आवा ............................

भालू लिखू या बुरु लिखू यान ना सोचा दागडियो की क्या चा लिखू


भालू लिखू या बुरु लिखू यान ना सोचा दागडियो की क्या चा लिखू
अँधेरा मा सोची कन और उजाला मा बेटी कन चा लिखू
मी तय अपनी कविता और अपना हुनर सब लोगो तय दिखाण चा
अपणु उत्तराखण्ड कु नाम हर जगह मा रोशन कन चा बस एक या ही तमना चा मेरी
जरा मेरु काम वे जा उत्तराखण्ड का कवियों का दगडी मा हिमांशु बिष्ट कु नाम भी जुड़ जा
.......

पूर्णागिरि में पूर्ण होती मनोकामना


देवभूमि उत्तराखण्ड में स्थित अनेकों देवस्थलों में दैवीय-शक्ति व आस्था के अद्भुत केन्द्र बने पूर्णागिरि धाम की विशेषता ही कुछ और है। जहां अपनी मनोकामना लेकर लाखों लोग बिना किसी नियोजित प्रचार व आमन्त्रण के उमड पडते हैं जिसकी उपमा किसी भी लघु कुंभ से दी जा सकती है। टनकपुर से टुण्यास तक का सम्पूर्ण क्षेत्र जयकारों व गगनभेदी नारों से गूंज उठता है। वैष्णो देवी की ही भान्ति पूर्णागिरि मन्दिर भी सभी को अपनी ओर आकर्षित किए रहता है। हिन्दू हो या मुस्लिमए सिख हो या ईसाई, सभी पूर्णागिरि की महिमा को मन से स्वीकार करते हैं। देश के चारों दिशाओं में स्थित कालिकागिरि, हेमलागिरि व मल्लिकागिरि में मां पूर्णागिरि का यह शक्तिपीठ सर्वोपरि महत्व रखता है। समुद्रतल से लगभग 3 हजार फीट ऊंची धारनुमा चट्टानी पहाड के पूर्वी छोर पर सिंहवासिनी माता पूर्णागिरि का मन्दिर है जिसकी प्रधान पीठों में गणना की जाती है। संगमरमरी पत्थरों से मण्डित मन्दिर हमेशा लाल वस्त्रोंए सुहाग.सामग्रीए चढावाए प्रसाद व धूप-बत्ती की गंध से भरा रहता है। माता का नाभिस्थल पत्थर से ढका है जिसका निचला छोर शारदा नदी तक गया है। देवी की मूर्ति के निकट स्थित इस स्थल पर ही भक्तगण प्रसाद चढाते व पूजा करते हैं। मन्दिर में प्रवेश करते ही कई मीटर दूर से पर्वत शिखर पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे के लंबे पाइपों की रेलिंग पर रंग-बिरंगी पोलोथीन पन्नियों व लाल चीरों को बंधा देकर यात्रीगण विस्मित से रह जाते हैं। देवी व उनके भक्तों के बीच एक अलिखित अनुबंध की साक्षी ये रंग-बिरंगी लाल-पीली चीरें आस्था की महिमा का बखान करती हैं। मनोकामना पूरी होने पर फिर मन्दिर के दर्शन व आभार प्रकट करने और चीर की गांठ खोलने आने की मान्यता भी है। टनकपुर से टुण्यास व मन्दिर तक रास्ते भर सौर ऊर्जा से जगमगाती ट्यूबलाइटें, सजी-धजी दुकानें, स्टीरियो पर गूंजते भक्तिगीत, मार्ग में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, देवी के छन्द गाती गुजरती स्त्रियों के समूह सभी कुछ जंगल में मंगल सा अनोखा दृश्य उपस्थित करते हैं। रात हो या दिन चौबीस घंटे मन्दिर में लंबी कतारें लगी रहती हैं। मस्तक पर लाल चूनर बांध या कलाई में लपेटे भूख प्यास की चिन्ता किए बिना जोर.जोर से जयकारे लगाते लोगों की श्रद्धा व आध्यात्मिक अनुशासन की अद्भुत मिसाल यहां बस देखते ही बनती है। चारों ओर बिखरा प्राकृतिक सौन्दर्य ऊंची चोटी पर अनादि काल से स्थित माता पूर्णागिरि का मन्दिर व वहां के रमणीक दृश्य तो स्वर्ग की मधुर कल्पना को ही साकार कर देते हैं। नीले आकाश को छूती शिवालिक पर्वत मालाएं, धरती में धंसी गहरी घाटियां, शारदा घाटी में मां के चरणों का प्रक्षालन करती कल-कल निनाद करती पतित पावनी सरयूए मन्द गति से बहता समीरए धवल आसमानए वृक्षों की लंबी कतारेंए पक्षियों का कलरव, सभी कुछ अपनी ओर आकर्षित किए बिना नहीं रहते। चैत्र व शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही लंबे.लंबे बांसों पर लगी लाल पताकाएं हाथों में लिए सजे धजे देवी के डोले व चिमटा, खडताल मजीरा, ढोलक बजाते लोगों की भीड से भरी मिनी रथ यात्राएं देखते ही बनती हैं। वैसे श्रद्धालुओं का तो वर्ष भर आवागमन लगा ही रहता है। यहां तक कि नए सालए नए संकल्पों का स्वागत करने भी युवाओं की भीड हजारों की संख्या में मन्दिर में पहुंच साल की आखिरी रात गा.बजा कर नए वर्ष में इष्ट मित्रों व परिजनों के सुखए स्वास्थ व सफलता की कामना करती हैं।

Tuesday, December 28, 2010


""नारी की व्यथा "
जीवन के अतीत में झांकने बैठी मै
पायी वहां दर्दनाक यादें और रह गयी स्तब्ध मै
समूचा अतीत था घोर निराशा और अवसाद में लींन
कुछ भी न था वहां खुशनुमा बन गई जिंदगी उत्साह हीन
बदरंग हो चुके थे सपने जीवन पथ था शब्दहीन
बच्चे भर रहे थे नए रंग, भबिष्य ने बुने सपने
यादें कर दी धूमिल सजा दिए रंग जीवन में अपने
मै आज तक ढो रहीं थी उन लाशो का गट्ठर
तिल तिल कर जी रही प्रतिदिन मर मरकर
शर्म और हया का उतार फेंका झीना आवरण
बच्चो ने था ठहराया सही यही मेरी तपस्या का है फल
किसी बक्त भी अगर गिर जाती थी मै नजरो में संतान की
जी न पाती उन लाशों के भी कई गुना बोझ से
आज सर उठा कर जीती हूँ पाती हूँ उस दर्द से मुक्ति
नारीं जीवन की यही त्रासदी, फिर भी है वो दुर्गा शक्ति
पहले कुचली गई अपनों से, फिर सहा संतापं
यहाँ दबकर जमाना भी देता है कभी कभी घातक सा ताप
बरसो से यही है नारी की पीड़ा, भोगा इसको कभी सीता ने
सीता ने दी अग्नि परीक्षा, और अंतिम बेला पाया ढेर तिरस्कार
चली आ रही है यही परीक्षा, तिरस्कार और संताप
पाई न इससे कभी मुक्ति नारी हो तुम कैसी शक्ति
पूजी जाती अम्बा, दुर्गा और कहलाती पूर्ण शक्ति
कयूं नहीं मिलता नारी को सम्मान कियूं होता हर पथ पर तिरस्कार ?????????? रोशी